Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP : किन्नर को प्यार के जाल में फंसाकर 50 लाख हड़पे, 4 पर FIR..

UP : fraud case against 4 including DIG in Lucknow

समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक किन्नर को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके 50 लाख रुपए हड़प लिए। किन्नर की ओर से पुलिस ने आदमपुर थाने में फौजी और उसके तीन रिश्तेदारों के विरुद्ध एफआईआर लिखी है। आरोप है कि शादी का झांसा देते हुए किन्नर से शारीरिक संबंध बनाए गए। फइर शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि आदमपुर क्षेत्र के रहने वाले किन्नर ने आरोप लगाया है कि मेरठ के किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाला राकेश फौजी है। करीब 11 साल पहले वह राकेश के संपर्क में आया था। शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। थोड़े-थोड़े करके लगभग 50 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर धमकियां दीं। मामले में थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि किन्नर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : वेस्ट यूपी में BJP को तगड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, RLD का दामन थामा