Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

वेस्ट यूपी में BJP को तगड़ा झटका, नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, RLD का दामन थामा

Big blow to BJP in western UP, Municipality President left party, joined RLD

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा 2024 के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए लगातार समीकरण साधने में जुटी है। जाट प्रदेश अध्यक्ष देकर पार्टी ने जीत की राह आसान तो की, लेकिन आज वेस्ट यूपी में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लोनी की नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ते हुए राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। अब आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बेहद गंभीरता से आगे बढ़ रही भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका है। इसका असर जल्द होने वाले नगर निकाय के चुनावों के साथ-साथ यूपी में लोकसभा 2024 के चुनावों पर भी दिखाई दे सकता है।

लोनी चेयरमैन ने पार्टी छोड़ आरएलडी ज्वाइन की

दरअसल, नगर पालिका लोनी की चेयरमैन रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा ने मंगलवार को बीजेपी छोड़ दी। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल पार्टी यानी आरएलडी ज्वाईन कर ली।

ये भी पढ़ें : बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया

दोनों ने इस मौके पर एक प्रेसवार्ता भी की। पत्रकारों से रंजीता धामा ने कहा कि लोनी में बहुत जल्द एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें विरोधियों को नया संदेश भी दिया जाएगा।

कई महीनों से बागी तेवर में थी रंजीता धामा

हालांकि, स्थानीय स्तर पर इसे बहुत अचंभित तौर पर नहीं देखा जा रहा है, क्योंकि रंजीता धामा पिछले कई महीने से बगावती तेवर अपनाए हुए थीं। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर उनके निशान पर रहे हैं। यहां तक कि रंजीता बीजेपी लोनी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की धमकी भी दे चुकी हैं। उनका यह भी आरोप था कि लोनी से वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर उनका नामांकन रद कराने की साजिश रच रहे हैं। ऐसा हुआ तो वह लखनऊ में सीएम आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगी।

ये भी पढ़ें : देखें वीडियो : BJP MLA को सपा पालिकाध्यक्ष का चैलेंज वाला Video सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल