Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : नगर पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज, डीएम ने भेजा नोटिस, यह वजह..

Amroha News : Hasanpur Municipality President Neelam Shadab's rights seized, this is reason

समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के हसनपुर नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम शादाब खां के अधिकारी सीज कर दिए गए हैं। दरअसल, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद वह चुनाव लड़ी थीं। राज्यपाल ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। नीलम पर आरोप है कि सामान्य जाति से होते हुए भी उन्होंने पिछड़े वर्ग का फर्जी प्रमाणपत्र लगाया। बैकवर्ड से चुनाव लड़ीं।

डीएम ने भेजा कारण बताओ नोटिस

जिलाधिकारी अमरोहा ने पालिकाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जबाव मांगा है। 7 दिन में जबाव न मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी का कहना है कि राज्यपाल के निर्देशों पर हसनपुर पालिका अध्यक्ष नीलम शादाब खां के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। नोटिस दिया गया है। 7 दिन में जबाव न मिलने पर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 48 के तहत एफआआई कराएंगे। जल्द ही प्रशासक की तैनाती होगी।

ये भी पढ़ें : UP : 3 डाक्टरों पर दुष्कर्म के मुकदमे से खलबली, लखनऊ की लड़की के आरोपों ने चौंकाया, पढ़िए पूरी खबर..