Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

उठा-पटक के बाद : बांदा में अब तीसरे खनिज अफसर ने संभाला चार्ज, दो नप चुके

Arjun Kumar takes charge as new mineral officer in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिला खनिज विभाग के अधिकारियों के आने-जाने क् क्रम जारी है। मरौली खदान पर अवैध खनन रोकने में नाकाम रहे खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद आए खनिज अधिकारी को भी अवैध खनन रोक पाने में हिलाहवाली के चलते कुछ दिनों बाद ही हटा दिया गया। अब नए खनन अधिकारी अर्जुन कुमार ने चार्ज संभाला है। ‘समरनीति न्यूज’ ने उनसे बातचीत की। उनकी प्राथमिकताएं जानने का प्रयास किया।

ओवरलो़डिंग पर रोक प्राथमिकता

बातचीत में नवागत जिला खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार ने कहा है कि ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। शासन की मंशा के अनुसार सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं। इससे पहले वह गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज और आगरा जिलों में खनिज अधिकारी रह चुके हैं। हालांकि, नए खान अधिकारी ने चार्ज संभालने के बाद सख्ती दिखाई है। 9 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा भी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : खबर का असर : बांदा के खनिज अधिकारी को शासन ने हटाया, मरौली में अवैध खनन पर एक्शन 

ये भी पढ़ें : तीन BJP विधायकों वाले बांदा में एक सपाई का तगड़ा भौकाल, संरक्षण में बेरोक-टोक अवैध खनन का धंधा