Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से हुई जगमग, PM मोदी ने दी CM योगी को शुभकामनाएं

Ayodhya of Lord Shri Ram lit up with 15.76 lakh lamps, PM Modi wishes CM Yogi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या 15.76 लाख दीपों से आज जगमगा उठी। प्राचीन नगरी अयोध्या की यह खास उपलब्धि वैश्विक रिकॉर्ड सूची यानी गिनीज बुक में दर्ज हो गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने पूरे आयोजन की रौनक बढ़ा दी। चारों ओर जय श्रीराम के विजयश्री के नारों की गूंज से भक्तिमय माहौल नजर आता रहा।

Ayodhya of Lord Shri Ram lit up with 15.76 lakh lamps, PM Modi wishes CM Yogi

गिनीज बुक आफ रिकार्ड में उपलब्धि दर्ज

इस कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों और छात्रों की अहम भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वलन का कार्य ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ 1-1 कर 15.76 लाख दीप जलाकर शुरु हुआ।

Ayodhya of Lord Shri Ram lit up with 15.76 lakh lamps, PM Modi wishes CM Yogi

आज अयोध्या में राम की पैड़ी पर 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से इसका प्रमाण पत्र भी दिया गया।

Ayodhya of Lord Shri Ram lit up with 15.76 lakh lamps, PM Modi wishes CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रमाणपत्र को मंच पर अपने हाथों से ऊपर उठाकर मानो पूरी अयोध्यना नगरी का अभिवादन किया।

Ayodhya of Lord Shri Ram lit up with 15.76 lakh lamps, PM Modi wishes CM Yogi

2017 में जलाए गए थे 1.71 लाख दीप, हर साल बढ़ी समृद्धि

2017 में अयोध्या नगरी में 1.71 लाख दीप और फिर 2018 में 3.01 लाख दीप जलाए गए। इसी क्रम में 2019 में 4.04 लाख और 2020 में 6.06 लाख तथा 2021 में 9.41 लाख दीप जलाए। अबकी बार 2022 में 15.76 लाख दीप जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया। रिकॉर्ड बना। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।

ये भी पढ़ें : UP : अयोध्या में लता चौक का लोकार्पण, पीएम मोदी ने कहीं ये बातें