Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

PFI का खेल खत्म, ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रतिबंध

Ban on PFI, Central Government banned PFI

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : PFI Ban देश के लिए खतरा बनते जा रहे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई (PFI) का खेल खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों का संचालन करने वाले संगठन पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, यह कार्रवाई यूएपीए एक्ट के तहत की गई है। बताते चलें कि पीएफआई (PFI) एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है।

ANI डोजियर के अनुसार देश के लिए खतरा बन गया था PFI

2017 में ही एनआईए (NIA) की ओर से गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर इसपर प्रतिबंध की मांग की जा चुकी थी। एनआईए डोजियर के अनुसार यह संगठन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया। इसके सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें : Bollywood : अभिनेत्री आशा पारेश को दादा साहब फाल्के अवार्ड

बताते चलें कि एनआईए लगातार पीएफआई के खिलाफ जांच करते हुए एक्शन ले रही थी। मंगलवार को ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, और असम में छापेमारी करते हुए संगठन से जुड़े 230 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया या फिर हिरासत में ले लिया। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 80 लोग तो यूपी में 57 लोग हिरासत में लिए गए।

ये भी पढ़ें : UP : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार, ये हैं आरोप, पढ़िए आज की बड़ी खबर..