Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

BreakingNews : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बड़ा हादसा, एक की मौत-5 रेफर, चित्रकूट से लौट रहा था आगरा का परिवार

Fierce accident in Lakhimpur Kheri, 4 including innocent died

समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा मटौंध थाने के पास हुआ। बताते हैं कि बोलेरो में सवार आगरा का परिवार चित्रकूट में देव दर्शन करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आगरा के रहने वाले थे मृतक

बताया जाता है कि आगरा के खेड़ागढ़ गांव के नगला कमाल के रहने वाले कैंहयालाल परिवार के 5 लोगों के साथ चित्रकूट आए थे। वहां भगवान कामतानाथ के दर्शन करके लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में इस बड़ी गारमेंट्स दुकान पर GST छापे से हड़कंप, करोड़ों के हेरफेर का अंदेशा

इसी बीच बांदा में हाईवे पर मटौंध थाने के पास उनकी बोलेरो को सामने आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसलिए गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

One killed and five injured in an accident in Banda
कन्हैया लाल। (फाइल फोटो)

यह हैं घायलों के नाम-पते

वहीं उनकी गाड़ी में सवार उसी गांव के तोमर सिंह (35), उनका बेटा भाविक तोमर (7), चालक हरेष कुमार (40), सुरेंद्र सिंह (38) और गजेंद्र सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिला अस्पताल से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया है। मटौध थाना प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपी चालक को डंपर समेत पकड़ लिया गया है। दिवंगत के परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Raj Babbar : राज बब्बर को 2 साल की सजा, MP-MLA कोर्ट का फैसला