Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Banda Boat Accident : बांदा नाव हादसे के मृतकों के लिए कैंडल मार्च-श्रद्धांजलि, एक और शव मिला

Banda Boat Accident : Candle march for the dead, body of another woman found

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए नाव हादसे में मारे गए दर्जनों लोगों की असमय मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस हादसे से सभी दुखी हैं। आज स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। ईश्वर से प्रार्थना की। उधर, गोताखोरों ने आज एक और महिला का शव बरामद किया है। यह महिला नाव में सवार थीं। हादसे के बाद से लापता थीं। मृतक महिला की पहचान बांदा के निभौर गांव की रहने वाली सीमा पत्नी बाबू के रूप में हुई है।

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम सुरभि शर्मा, सीओ बबेरू सत्य प्रकाश शर्मा ने कस्बे के लोगों के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके लिए कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने मर्का बस स्टाप से लेकर यमुना नदी तक कैंडल मार्च निकाला। ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

पति का भी पहले मिल चुका शव

आपको बता दें कि इस घटना के तीसरे दिन बाबू का भी शव बरामद किया गया था। इस तरह पति-पत्नी दोनों की मौत की पुष्टि हो गई है। अब एक और शव मिलने के बाद कुल 13 शव बरामद किए जा चुके हैं।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अभी दो लोग लापता हैं, जिनको तलाशना बाकी है। उधर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों का पांचवे दिन भी रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा। बताते हैं कि यह शव फतेहपुर सीमा के पास मुड़वारा गांव के नजदीक मिला है।

ये भी पढ़ें : Banda Boad Accident : देर रात 8 और लोगों के शव मिले, बाकी की तलाश जारी