Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Banda Boad Accident : देर रात 8 और लोगों के शव मिले, बाकी की तलाश जारी

CM Yogi gave 4-4 lakhs to dependents of the deceased in Banda, sent two ministers on spot

समरनीति न्यूज, बांदा : Update Banda Boat Accident बांदा नाव हादसे में देर रात एनडीआरएफ टीम ने 8 और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। ये शव अलग-अलग जगहों से मिले हैं। बताते हैं कि फतेहपुर जिले के नरौली घाट के पास 4 शव  मिले हैं। इनमें 3 पुरुष और 1 महिला हैं। इसी तरह किशुनपुर और असोथर में भी दो-दो शव मिले हैं। मौके पर भीड़ जुटी है। गांव के लोगों से शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

देर रात मिले हैं 8 लोगों के शव

एसडीएम बबेरू सुरभि शर्मा का कहना है कि अन्य लोगों की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सर्च आपरेशन चला रहीं हैं। पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। बताते चलें कि 3 शव घटना वाले दिन ही मिल चुके हैं। इस तरह अबतक कुल 11 हो चुके हैं। हालांकि, कई लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश में टीमें जुटी हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा नाव हादसा : CM Yogi नाराज, गिर सकती है कार्रवाई की गाज 

लखनऊ से आई 30 सदस्यों वाली एनडीआरआफ टीम शवों को तलाश में जुटी हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर डटे हुए हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती मिलने वालों शवों की पहचान कराना भी है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही पीड़ित परिवारों की सहायता के निर्देश भी दिए हैं। वहीं बाकी लोगों की तलाश और तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi ने की बांदा के मृतक आश्रितों को 4-4 लाख की घोषणा, दो मंत्रियों को मौके पर भेजा, पढ़ें पूरी खबर..

ये भी पढ़ें : Update : Banda Boat Accident : यमुना नदी में डूबे लोगों में 17 की तलाश बाकी, NDRF की टीमें जुटीं