Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : पेड़ से लटकते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

Banda : Bodies of lover-girlfriend found hanging from tree, police involved in murder-suicide

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटकते मिले हैं। दोनों बीती शाम घर से लापता हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों के शवों पर चोटों के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का है। हत्या है या आत्महत्या, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

अतर्रा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा में रविवार को सुबह नहर किनारे पेड़ पर एक लड़के और लड़की के शव लटकते मिले हैं। मृतकों के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की हत्या करके शवों को लटका दिया गया है।

लड़के की पहचान नरैनी रोड निवासी सुशील समदरिया (22) पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं लड़की की पहचान दूसरे मोहाल की रहने वाली एक लड़की के रूप में हुई है। चर्चा है कि दोनों प्रेमी-युगल हैं। सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने शवों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

ये भी पढ़ें : Banda : गुंडे का दुस्साहस : लड़की पर ताना तमंचा और बोला- मार दूंगा गोली  

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग का है। हत्या हुई है या आत्महत्या है, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं लड़के और लड़की वाले एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा : पाॅश इलाके में लाखों की नगदी-जेबर चोरी, पुलिस..