Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : गुंडे का दुस्साहस : लड़की पर ताना तमंचा और बोला- मार दूंगा गोली

Bullets fired in Bijnor for dog shopping, two killed, one referred
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महिला अपराध की एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। एक युवक ने पहले युवती को परेशान किया। युवती ने शिकायत की तो उसने घर में तमंचा लेकर घुस गया। तमंचा लड़की पर तानते हुए बोला, कि अगर ज्यादा शिकायत की तो गोली मार दूंगा। लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायतीपत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र का है। घटना से गांव में लोग काफी स्तब्ध हैं।

मां बोली, स्कूल आते-जाते भी करता है परेशान

जानकारी के अनुसार जिले के बदौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि नंदगांव का रहने वाला रोहित यादव पुत्र गुलाब यादव उसके घर में तमंचा लेकर घुस आया।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, एसएलपी की दाखिल

उस समय घर में सास और दो बेटियां थीं। बात 26 दिसंबर की है। महिला का कहना है कि वह खुद रिश्तेदारी में गई हुईं थीं। इसी बीच यह घटना हुई। आरोपी रोहित अवैध तमंचा लेकर उनके घर में घुसा और बड़ी बेटी से गालीगलौज करते हुए धमिकयां देने लगा।

दादी के पीछे छिपकर लड़की ने बचाई अपनी जान

बेटी ने किसी तरह अपनी दादी के पीछे छिपकर जान बचाई। बेटी ने किसी तरह दादी के पीछे छिपकर जान बचाई। महिला का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते भी परेशान करता है। उधर, बदौसा एसओ राकेश कुमार सरोज ने मामले में तेजी से एक्शन लिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया। चौकी इंचार्ज को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ सरोज ने बताया कि आरोपी घर में ताला डालकर भाग निकला है। नशेबाज किस्म का है। उसकी तलाश में तबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, एसएलपी की दाखिल