Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

Banda body of contractor was found hanging from tree, was missing after being beaten up for molestation

समरनीति न्यूज, बांदा : छेड़खानी के आरोप में पिटाई के बाद से लापता एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। बताते हैं कि ठेकेदार पैरों से दिव्यांग भी था। परिवार के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि बांदा जिले के बिसंडा कस्बे के ग्राम बनईपुर के रहने वाले देवराज बेटा दिव्यांग सुशील (24) दिल्ली में मकान बनवाने की ठेकेदारी करता है। चार महीने पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। वह घर से दुकान में सोने जाने की बात कहकर निकला था।

पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

मृतक के भाई आशाराम का कहना है कि रात में गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग उनके भाई के खिलाफ लड़की से छेड़खानी का उलाहना देने आए थे। इसके बाद उनके भाई का शव लटकता हुआ मिला है। मां राजाबाई बेटे का शव देखकर बदहवास सी हो गईं। थाना प्रभारी कृपाशंकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें : Banda : सड़क हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ा