Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : सड़क हादसे में महिला की मौत, ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ा

Fierce accident in Lakhimpur Kheri, 4 including innocent died

समरनीति न्यूज, बांदा : राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीछा करते हुए डंपर चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। हादसे के बाद भागते समय डंपर की टक्कर से एक ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक अस्पताल में भर्ती है।

भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में हादसा

बताया जाता है कि मटौंध थाना और भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दुरेड़ी गांव के पास रविवार को रामसखी (45) पत्नी विजय अहिरवार घर के बाहर सड़क पार कर रहीं थीं।

ये भी पढ़ें : UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे

इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे चालक छोटे तिवारी (42) भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए डंपर चालक को पकड़ लिया। महिला के दो बेटे और दो बेटियां थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : नई DM दीपा रंजन, बैलगाड़ी यात्रा से आईं थीं चर्चा में..! पढ़िए पूरी खबर