Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : आशीष सागर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा, विरोध में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से हाथापाई भी, गिरफ्तार

Banda : Case of molestation against Ashish Sagar Dixit, woman who threatened self-immolation in protest also arrested
महिला से केरोसिन तेल का डिब्बा छीनकर बचाते पुलिस कर्मी।

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कथित रूप से समाजसेवी आशीष सागर दीक्षित के खिलाफ महिलाओं ने सामूहिक रूप से छेड़छाड़, एससी/एसटी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को दर्ज हुए मुकदमे की पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच आज बुधवार को पुलिस आफिस में एक और घटनाक्रम हो गया।

किसी तरह पुलिस ने बचाया

पैलानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आशीष सागर से मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए खुद पर तेल छिड़कर आत्मदाह प्रयास किया। सीओ सिटी राकेश सिंह ने बताया कि महिला ने उप निरीक्षक और आरक्षियों से हाथापाई भी की। पुलिस पर दवाब बनाया। इसलिए उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

सीओ सिटी ने बताया

सीओ सिटी राकेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आशीष सागर दीक्षित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसकी जांच चल रही है। मामला गंभीर है। उन्होंने बताया कि इसी बीच आज पैलानी की रहने वाली महिला ऊषा निषाद ने पुलिस पर आशीष से मुकदमा वापस लेने का दवाब डाला। खुद पर तेल डालकर धमकी देते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। महिला दरोगा और अन्य पुलिस कर्मियों से हाथापाई की।

खुद पर तेल छिड़कर आत्मदाह की धमकी देते हुए पुलिस पर मुकदमा वापसी का दवाब बनाया। सीओ ने कहा कि इस कारण पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजा जा रहा है।

Banda : Case of molestation against Ashish Sagar Dixit, woman who threatened self-immolation in protest also arrested

यह है पूरा मामला

बताते हैं कि एक महिला संगठन से जुड़ी आधा दर्जन महिलाओं ने आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली में सामूहिक रूप से मुकदमा दर्ज कराया है। महिलाओं ने कहा कि आशीष सागर ने अपनी फेसबुक आईडी में उनके लिए अपमानजनक, अमर्यादित भाषा में टिप्पणी लिखी। साथ ही वीडियो बनाकर क्लिप भी की।

पीड़ित महिलाओं का आरोप

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि 25 मई को जेएन डिग्री कालेज के पास आरोपी ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से बुरी तरह से अपमानित किया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट, धमकी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा है। सीओ सिटी ने बताया कि इससे पहले भी आशीष सागर के खिलाफ एक महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी कई मुकदमें दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बर्गर शाॅप में सिलेंडर फटने से भीषण आग, 13 झुलसे, दो की हालत गंभीर