Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

UP : विवाहिता को Facebook पर दोस्ती पड़ी भारी, इज्जत के साथ लाखों की नगदी-जेबर भी गवाएं

Lucknow : First girl befriended FB and called pornographic video, then this demand from young man

समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहिता को अंजान शख्स से फेसबुक पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। एक व्यक्ति ने उसे अपने प्रेमजाल में ऐसा फंसाया कि अपनी इज्जत गंवाने के साथ-साथ उसे अपने लाखों रुपए नगदी और जेबर से भी हाथ धोना पड़ा। साथ ही ब्लैकमेलिंग का भी शिकार हुई। अब पीड़िता ने बांदा की नरैनी कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। पीड़िता महिला प्रयागराज की रहने वाली हैं। महिला की रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रयागराज की महिला ने नरैनी में कराई FIR

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। महिला ने कहा कि करीब दो साल पहले उसकी बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा के मजरा गंगापुरवा के रहने वाले राजेंद्र त्रिपाठी से फेसबुक के जरिए जान-पहचान हुई थी। बाद में उसके भाई सत्येंद्र त्रिपाठी से भी पहचान हो गई।

ये भी पढ़ें : Viral Video : गर्लफ्रेंड से बर्बरता, पटका-मुंह पर मारी लातें…हैवान बायफ्रेंड के घर पर चला बुलडोजर

महिला का कहना है कि वह पिछले करीब 2 साल से दोनों आरोपियों द्वारा ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रही है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा है। महिला का आरोप लगाया कि प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। 2021 फरवरी में उनकी एक युवक से फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी।

दो सगे भाइयों पर मुकदमा, तलाश में पुलिस

इसके बाद गढ़ा के मजरा गंगापुरवा के रहने वाले राजेंद्र त्रिपाठी नाम के उसी युवक से चेटिंग होने लगी। राजेंद्र त्रिपाठी ने उसे चित्रकूट घूमाने के लिए बुलाया। फिर वहां एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और वीडियो बना लिया। फिर उसके अश्लीली वीडियो बनाकर लाखों रुपए की नगदी और जेबर ले लिए। अब भी ब्लैकमेल कर रहा है।

रुपए हड़पने को दिलाया 4 लाख का लोन भी

इतना ही नहीं आरोपी ने रुपए नहीं होने पर उसे लगभग 4 लाख का लोन भी दिलाया। लोन की रकम भी हड़प ली। अब राजेंद्र वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपए मांग रहा है। उधर, प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत संगीन धाराओं में राजेंद्र त्रिपाठी व सत्येंद्र त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Varanasi : अभिनेता गोविंदा ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के किए दर्शन, सेल्फी के लिए फैंस उमड़े..

ये भी पढ़ें : बांदा में दरोगा के घर से लाखों की नगदी-जेवर चोरी, पुलिस.. 

ये भी पढ़ें : हनीट्रैप : बांदा की राहिला बेगम को जमानत, लखनऊ के रईसजादे को लगाया था 40 लाख का चूना