Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बीजेपी MLA से पालिकाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा, विधायक ने कहा-बौखलाहट

Banda : From BJP MLA, Municipal President told threat of life

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सपा नेता एवं नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी से खुद को जान का खतरा बताया है। पालिकाध्यक्ष ने इस संबंध में सीएम योगी को एक डेढ़ पन्ने का शिकायतीपत्र भी भेजा है। पत्र में कहा कि अगर उन्हें कोई मानसिक हानि या जानमाल का नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार विधायक और शासन के संबंधित अधिकारी होंगे। शुक्रवार को लगभग डेढ़ पेज के अपने शिकायती पत्र खुद पालिकाध्यक्ष मोहन साहू द्वारा मीडियो ग्रुपों में भी भेजा गया। दरअसल, पालिकाध्यक्ष साहू सपा नेता भी हैं। दोनों नेताओं में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता है।

विधायक ने कहा, कार्रवाई से बौखलाए पालिकाध्यक्ष, आरोप निराधार

आरोप लगाया कि बांदा विधायक लगातार उनकी झूठी शिकायतें करा रहे हैं। उनके वित्तीय अधिकारी सीज करा दिए गए थे। बाद में हाईकोर्ट ने अपील करने पर कोई वित्तीय अनियमितता न मिलने पर शासन के आदेश निरस्त कर दिए थे। पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाए हैं कि अब विधायक के गुर्गे उनको अपदस्थ कराने की धमकियां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में सजा, पढ़िए यह पूरी खबर..

उधर, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि सभासदों की ओर से पालिकाध्यक्ष के खिलाफ तमाम शिकायतें की गई हैं। उसी पर शासन द्वारा कार्रवाई की गई थी। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि शिकायतों पर अब भी कार्रवाई चल रही है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। सदर विधायक ने यह भी कहा कि पालिकाध्यक्ष के काले कारनामों पर कार्रवाई हो रही है। इसी से बौखलाकर पालिकाध्यक्ष निराधार आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : कानपुर : 1 साल से आयकर अधिकारी का शव घर में रखे थे परिजन, चौंका देगा यह डराने वाला सच, यह है पूरी खबर..