समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी कस्बे में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए न देने पर उन्होंने विवाहिता की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
तिंदवारी कस्बे का है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के श्रीनगर में ओमनी गुप्ता (21) पत्नी प्रियांशु गुप्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मंगलवार की देर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। खास बात यह है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है। पुलिस भी कहीं न कहीं गड़बड़ी मान रही है।
मृतका के पिता ने लिखाया मुकदमा
उधर, सूचना मिलने पर मृतका के पिता गौरीशंकर गुप्ता पथरा थाना नया गांव के चित्रकूट, सतना (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर दी है कि उनकी बेटी की ओमनी की शादी 18 फरवरी 2022 को प्रियांशु गुप्ता के साथ हुई थी। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग 1 लाख रुपए दहेज और मांग रहे थे।
ये भी पढ़ें : बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने लोगों से की मुलाकात
शादी के एक महीने बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। नवविवाहिता का कहना है कि उनकी बेटी अक्सर उनको पोन करके दजेह में एक लाख रुपए मांगे जाने की बात बताती थी। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
ससुर ने तार-तार की थी रिश्ते की मर्यादा
पिता का आरोप है कि बीती 25 मई की रात मरने वाली उनकी बेटी ने बताया था कि उसके ससुर ने उसे गंदी नियत से पकड़ा भी था। उन्होंने पंचायत भी लगवाई थी। इसके 5 महीने बाद तक सबकुछ ठीक चला। नवंबर से फिर से ससुराल पक्ष के लोगों ने अपना रंग बदल लिया। फिर से विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें : UP : मायावती का बड़ा फेरबदल, विश्वनाथपाल को बनाया बसपा का प्रदेश अध्यक्ष
आरोप है कि मंगलवार को बेटी की पीटकर हत्या करने के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर, तिंदवारी इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतका की बेटी की तहरीर उसके पति प्रियांशु गुप्ता, ससुर अखिलेश गुप्ता, बाबा ससुर रामगोपाल, दादी सास गौरा देवी, ननद मोहनी, देवर हिमांश व अंशु के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। वहीं विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : UP : अपनी लाश का पता खुद बता रही महिला, फोन पर भाई से बोली, जंगल में लटका है मेरा शव, बिगाड़ दी मेरी दशा
ये भी पढ़ें : UP : अपनी लाश का पता खुद बता रही महिला, फोन पर भाई से बोली, जंगल में लटका है मेरा शव, बिगाड़ दी मेरी दशा