Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया

Big action can be taken against Banda Municipality President Mohan Sahu soon, Found guilty on corruption charges

समरनीति न्यूज, बांदा : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बांदा नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन साहू को बर्खास्त कर दिया है। आज 3 अक्टूबर को राज्यपाल ने बांदा नगर पालिका अध्यक्ष को उनके पद के हटाया है। बताते हैं कि पालिकाध्यक्ष को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वाहन न किए जाने के कारण हटाया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बांदा जिलाधिकारी को शासनादेश की कापी भी भेज दी है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त कर दिए गए हैं। शासनादेश मिल गया है।

कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर राज्यपाल ने पद से हटाया

बताते चलें कि नगर पालिका बांदा के अध्यक्ष रहे मोहन साहू ने हाल ही में एक प्रेसवार्ता करते हुए बीजेपी के सदर विधायक पर विकास कार्यों में अड़ंगा डालने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से जिले की राजनीतिक में काफी हलचल थी।

ये भी पढ़ें : देखें वीडियो : BJP MLA को सपा पालिकाध्यक्ष का चैलेंज वाला Video सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

दो दिन से पालिकाध्यक्ष का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह विधायक को वित्तीय अनियमितता मिलने पर एफआईआर कराने की चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान पालिकाध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप भी लगे थे। इससे पहले उनके अधिकार सीज कर दिए गए थे। हालांकि, हाईकोर्ट से उनको राहत मिल गई थी। उनके अधिकार बहाल कर दिए गए थे। अब नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल ने उनको पद से हटा दिया है।

ये भी पढ़ें : बीजेपी MLA से पालिकाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा, विधायक ने कहा-बौखलाहट