Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Banda News : 35 लाख के 286 किलो गांजे के साथ 9 गिरफ्तार

Banda News 9 arrested with 286 kg of ganja worth 35 lakhs

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। जिला पुलिस ने लगभग 35 लाख के 286 किलो गांजा के साथ 9 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : भाजपा के 9 और सपा के 4 विधान परिषद प्रत्याशी निर्वाचित 

एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल, उनकी टीम और कमासिन थाना पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने ट्रक, बोलेरो और कार को सीज कर दिया है। आरोपी बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से कुछ बांदा हैं जबकि कुछ बिहार और दूसरी जगहों के भी रहने वाले हैं। पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेज रही है।

ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा जेल की चार दीवारी में गौवंश को नया जीवन और समाज को बड़ा संदेश दे रहे अधिकारी

ये भी पढ़ें : CM Yogi के आदेश पर 10 जेलकर्मी बर्खास्त, वेतन भत्तों की होगी वसूली, फर्जी सर्टिफिकेट पर हुए थे भर्ती