Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, रजत सेठ ने दिखाई हरी झंडी

Banda : Rajat Seth launches communicable disease control campaign

समरनीति न्यूज, बांदा : विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाई। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान 1 अक्टूबर यानी आज से शुरू होकर अब 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां, कालाजार और मस्तिष्क ज्वर जैसे रोगों की रोकथाम के लिए प्रयास होंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कौशिक, एसीएमओ आरएन प्रसाद समेत अन्य चिकित्सीय अधिकारी व व्यापारी नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा की खबर : महिला के पेट से डाक्टरों ने निकाला 3 किलो का ट्यूमर