Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की खबर : महिला के पेट से डाक्टरों ने निकाला 3 किलो का ट्यूमर

Doctors removed 3 kg tumor from woman's stomach in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : रानी दुर्गावतीवती मेडिकल कालेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स की टीम ने एक महिला मरीज के पेट से 3 किलो का ट्यूमर निकाला है। महिला स्वस्थ है और अब उसकी हालत पहले से बेहतर है। महिला का नाम सुमन है। वह पिछले दो साल से परेशान से जूझ रही थीं। उनको पेट दर्द की शिकायत थी। बांदा के बिलबई गांव की रहने वाली सुमन बेहद गरीब हैं। इसलिए आपरेशन कराने में सक्षम नहीं थीं। दो नाबालिग बेटियों की मां सुमन के पति की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज में डा. नीलम और डा. अमिता यादव की देखरेख में सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। इस तरह से एक महिला मरीज को नया जीवन मिला है।

ये भी पढ़ें : यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे..

ये भी पढ़ें : UP : छात्राओं के अश्लील वडियो का मामला, गर्ल्स हास्टल का संचालक-वार्डन गिरफ्तार