Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : हाईवे पर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : साथियों के साथ बाइक से ढाबे पर खाना खाने गए व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी का शव हाईवे पर पड़ा मिला है। बताते हैं कि वह अपने साथियों के साथ ढावे पर खाना खाने गए थे। इसके बाद उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी ने साथ गए लोगों पर गंभीर आरोप लगाया हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के मैकुवा डेरा (सरकंडी) निवासी प्रेमचंद्र निषाद (35) बेंदाघाट में बिसात खाना की दुकान चलाते हैं।

साथियों का पता नहीं, घटना के बाद से गायब

सोमवार को बाइक से अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे। इसके बाद नेशनल हाईवे पर उनका शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन से टकराकर मौत हुई है, लेकिन साथ गए लोगों का भाग जाना तमाम सवाल पैदा कर रहा है। प्रेमचंद्र जिन रिश्तेदारों के साथ गए थे, उनपर आरोप लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Breaking : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा की जमानत खारिज 

उधर, बेंदाघाट चौकी इंचार्ज राधा कृष्ण तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी केशकली ने कपड़ों से मृतक की पहचान करते हुए साथियों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हादसा था को साथ के लोग भाग क्यों गए। गायब क्यों हो गए। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में ग्राम प्रधान समेत 10 के खिलाफ छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा