Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता ने कहा, योगी सरकार बेटियों के साथ

Banda : Women Commission member Prabha Gupta said, Yogi Sarkar with daughters

समरनीति न्यूज, बांदा : एक सांस्कृतिक इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए गए अभियान ‘हौसले की उड़ान’ महिला आत्मरक्षा अभियान के निशुल्क साप्ताहिक शिविर का सोमवार को धूमधाम से समापन हो गया। शिविर दौरान पूरे एक सप्ताह बेटियों ने आत्मरक्षा के गुण सीखे। साथ ही खुद को आत्मनिर्भर बनाने की बातों को जाना। आज समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता मौजूद रहीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में आज बेटियों को खुद को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा।

इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए गए अभियान का समापन

उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है, इसलिए बेटियों को हर मदद मिलेगी। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में समापन के दौरान मार्शल आर्टस सीख रहीं छात्राओं द्वारा ड्रामा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें सेल्फ डिफेन्स के तौर-तरीके दिखाए गए। शिवानी वर्मा एवं जागृति गुप्ता द्वारा महिला सशक्तीकरण से ओतप्रोत गीत सुनाया गया।

ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया

छात्रा प्रियंका वर्मा द्वारा शिव तांडव का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अमित सेठ भोलू, सुनील कुमार सनी आदि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि भोलू ने अपने उद्बोधन में मार्शन आर्टस सीखने की सलाह बालिकाओं को दी। संस्थान की निदेशक रानी दमेले अंजू ने मार्शल आर्ट्स अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सभी आगंतुकों का स्वागत भी किया। मार्शल आर्टस प्रशिक्षक पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण चौहान को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें : बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ