Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पहुंचे IAS बने यशार्थ, नानी ने दुलारा-मामाओं ने किया प्यार..

Banda : Yasharth reached Nanihal after selection in UPSC

समरनीति न्यूज  बांदा  :यूपीएससी सिविल सेवा में 12वीं रेंक पाकर बांदा का नाम रोशन करने वाले यशार्थ कल बांदा में रहे। यहां उनकी ननिहाल में उनका बड़े ही दुलार और प्यार के साथ स्वागत हुआ। आपको बताते चलें कि शहर की बजरंग कालोनी (बजरंग इंटर कालेज के पास) में उनके मामा अधिवक्ता विमल सिंह और प्रफुल्ल सिंह रहते हैं। उनका बचपन काफी समय बांदा में गुजरा है। यशार्थ हमीरपुर के सिजवाही के रहने वाले बलरामपुर के जिला जज के बेटे हैं। उनके बांदा पहुंचने पर नानी केतकी देवी ने उन्हें गले लगाकर दुलार किया। साथ में उनकी मां शांति सिंह भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : बांदा पहुंचे IPS बने ऋषभ त्रिवेदी, ASP मामा पीएम त्रिपाठी से लिया आशीर्वाद