समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी में एसके अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी ने मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड 2022 का ग्रांड फिनाले कराया। होटल हाइवे में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें बुंदेलखंड से काफी कलाकारों ने ऑडिशन दिए। कार्यक्रम को बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया।
बुंदेलखंड के कोने कोने से आए नए कलाकारों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान मिस बुंदेलखंड 2022 ने जीता। मिस रक्षा बाजपाई को ताज पहना कर तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे स्थान पर मिस सोनम और तीसरे स्थान मिस बुंदेलखंड करिश्मा रहीं। इसके अलाबा कुछ विनर को टाइटल भी दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इनमें मानसी, प्रिया और मुस्कान को बेस्ट अवार्ड दिया गया। जूनियर मिस बुंदेलखंड में पहले स्थान यानी कृतिका गुप्ता तथा दूसरे स्थान पर अंकिता गुप्ता रहीं। अंकिता बांदा के कंप्यूटर व्यवसाई जेपी गुप्ता की बेटी हैं। बेटी के जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें : बांदा में खांटू श्याम के दरबार में भजनों की धुन पर झूमे सैंकड़ों श्रद्धालु