Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की बड़ी खबर : चेकिंग कर रहे दारोगा पर बाइक चढ़ाई, अस्पताल में मौत

Big news : Bike climbed on Inspector doing checking, death in hospital

वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : फतेहपुर जिले में बेहद दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा पर एक व्यक्ति ने बाइक चढ़ा दी। इससे दरोगा बुरी तरह घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि इस दौरान बाइक चढ़ाने वाला व्यक्ति और उसका बेटा भी घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत दरोगा जी के परिवार को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अधिकारियों ने सलामी देकर उनको अंतिम विदाई दी।

वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस

बताया जाता है कि फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने के गेट पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सुअर लादकर जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। बाइक सवार ने बाइक रोकने की बजाए रफ्तार और बढ़ा दी। सामने आए दरोगा को टक्कर मारता हुआ बाइक सवार भागने लगा।

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक, परीक्षा रद्द-डीआईओएस निलंबित

दरोगा का एक हाथ बाइक में फंस गया। इससे वह करीब 50 मीटर तक घसीटते चले गए। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा मूलरूप से प्रयागराज के नैनी जिले के रहने वाले थे। उनका नाम वीरेंद्र नाथ मिश्रा (50) था। उधर, टक्कर मारने वाला बाइक सवार प्रकाश और उसका बेटा नरेंद्र भी घायल हुए हैं। वह दुर्गा का पुरवा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : #Accidente : बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम