Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की बड़ी खबर : DSP नवनीत बर्खास्त, यौन शोषण का है आरोप

Big news of UP, Deputy SP Navneet Nayak sacked, was accused of sexual abuse

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। यौन शोषण के आरोपों में निलंबित चल रहे पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) नवनीत नायक को बर्खास्त कर दिया है। यह खबर फैलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही बड़ा संदेश भी गया है कि आचरणहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, 2014 बैच के पीपीएस अधिकारी नवनीत नायक प्रतापगढ़ जिले में 2020 में सीओ पट्टी के पद पर तैनात थे। सीओ पर हुई इस सख्त कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, सीओ पर दुष्कर्म का मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका था।

युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया था आरोप

मध्यप्रदेश की रहने वाली एक युवती से इसी दौरान उनकी जान-पहचान हो गई। फिर दोनों में गहरे संबंध हो गए। बताते हैं कि वह युवती अक्सर सीओ से मिलने आती रहती थी। सीओ भी उससे मिलने होटल जाया करते थे। दोनों में शारीरिक संबंध भी रहे।

युवती ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा, तभी से चल रहे थे निलंबित

बाद में दोनों में अनबन हो गई। युवती ने सीओ पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी न करने का आरोप लगाया। अक्टूबर 2022 में उनको निलंबित कर दिया गया था। अब उनको विभाग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल, तब सीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें : UP : एसपी का एक्शन-सिपाही बर्खास्त, चौकी इंचार्ज समेत दो सस्पेंड, 3 लाइन हाजिर 

ये भी पढ़ें : सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर