Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में एक और पालिकाध्यक्ष बर्खास्त, गंभीर अनियमितता के आरोप

Big news of UP, Muzaffarnagar Municipality President Anju Agarwal sacked

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शासन ने एक और नगर पालिकाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने गंभीर अनियमितता के आरोपों की जांच के बाद मुजफ्फरनगर की नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को बर्खास्त किया है। अंजू अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया गया है। पहले उनके वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए गए थे। अब उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। उधर, शासन की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में बांदा के नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को बर्खास्त किया गया था।

ये भी पढ़ें : बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया