Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

Big news: UP Law Minister Brajesh Pathak admitted to PGI, had trouble breathing
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं।

लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी

बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं। साथ ही दुआएं भी मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और..

बताते चलें कि कोरोना से संक्रमित होने वाले कानून मंत्री पाठक यूपी सरकार के 9वें मंत्री है जो कोरोना की चपेट में आए हैं। इससे पहले आठ और मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, चेतन चौहान, जय प्रताप सिंह तथा उपेंद्र तिवारी भी कोरोना संक्रमण के बाद पीजीआई में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ेंः Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना