Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

BJP 41Foundation Day : CM योगी ने सुना PM मोदी का संबोधन, प्रदेश अध्यक्ष व कानून मंत्री भी..

BJP Foundation Day: CM Yogi heard PM Modi's address, state president and law minister too

समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज यहां मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

BJP Foundation Day: CM Yogi heard PM Modi's address, state president and law minister too

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

BJP Foundation Day: CM Yogi heard PM Modi's address, state president and law minister too

दरअसल, बीजेपी अपना स्थापना दिवस काफी जोरदार ढंग से मना रही है। इसे लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम हो रहे हैं। राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय और जिला, महानगर कार्यालयों और मंडल स्तर तक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का झंडा लगाया गया है।

BJP Foundation Day: CM Yogi heard PM Modi's address, state president and law minister too

इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गांव-गांव से जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि लोग पहली बार अंत्योदय को पूरा होते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में जन्म लेने वाले आज का युवक पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

ये भी पढ़ें : Update-Corona Virus : UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

इस मौके पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वह पार्टी स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हैं। कहा कि 1980 में बीजेपी की स्थापना का आज हम सभी 41वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। कहा कि लोकसभा में कभी 2 सीटों पर रहने वाली भाजपा आज 303 सीटों पर पहुंची है। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद