समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : भारतीय जनता पार्टी संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह आज पहली बार बांदा आ रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के स्थानीय नेता और पदाधिकारी नए संगठन महामंत्री के प्रथम आगमन पर फर्स्ट इंप्रेशन-लास्ट इंप्रेशन को ध्यान में रखते हुए चेहरा चमकाने में जुट गए हैं। सभी कमर कसे हुए हैं, कि किसी भी तरह नए महामंत्री पर अच्छा प्रभाव डाल सकें। ताकि आने वाले दिनों में सुखद परिणाम प्राप्त कर सकें।
निकाय चुनावों को लेकर खास होगी बैठक
बताया जा रहा है कि यहां संगठन महामंत्री धर्मपाल पार्टी कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। परिचय के साथ उनकी सक्रियता भी देखेंगे। निकाय चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह भी बांदा में रहेंगी। वह भी मीटिंग में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि आने वाले निकायों को लेकर आज की बैठक काफी अहम और महत्वपूर्ण है। साथ ही पदाधिकारियों के पदों पर टिके रहने के लिए भी।
ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम