Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली निकायों पर खास बैठक

BJP Organization General Secretary Dharampal Singh reached Banda, took a special meeting on bodies

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को पहली बार बांदा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने निकाय संबंधित अहम बैठक ली। संगठन की स्थिति को समझा और जाना। बैठक में बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और फतेहपुर के जनप्रतिनिधि और नेता को बुलाया गया।

BJP Organization General Secretary Dharampal Singh reached Banda, took a special meeting on bodies

संगठन महामंत्री ने जिला प्रभारियों और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ संयोजक से भी वार्ता की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी प्रियंका रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका तिंदवारी के पास स्वागत किया। इस बैठक को आने वाले निकाय चुनावों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। सभी स्थानीय बीजेपी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा में आज बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ‘फर्स्ट इंप्रेशन’ में जुटे नेता