Tuesday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

bjp state president swatantradev singh in samarneetinews office
बाँदा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (दाएं) व मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष (बाएं) साथ में समरनीति न्यूज के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली।

समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के कद्दावर नेता एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यालय में करीब 30 मिनट रुकने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समरनीति न्यूज के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और उनको बुंदेलखंड में विस्तार के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया।

bjp state president swatantradev singh in samarneetinews office
बांदा में समरनीति न्यूज कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य।

बुंदेलखंड में विस्तार के लिए दी बधाई

समरनीति की टीम से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजीटल मीडिया के इस दौर में बुंदेलखंड में तेजी से उभरते ‘समरनीति न्यूज’ पोर्टल की टीम को उनकी शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया का युग है। इसमें हर किसी को जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया में आजकल बहुत सी अफवाहें प्रचारित हो रही हैं। कुछ लोग खबरों के नाम पर अफवाहें फैलाते हैं, जो समाज के लिए ठीक नहीं है।

bjp state president swatantradev singh in samarneetinews office
बांदा में समरनीति न्यूज कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य।

तथ्यात्मक खबरों के लिए की प्रशंसा

ऐसे में ‘समरनीति न्यूज’ बेहद जिम्मेदाराना ढंग से तथ्यात्मक और विश्वनीय खबरें अपने पाठकों तक पहुंचा रहा है, यह वाकई काबिले तारीफ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’, की टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही तथ्यात्मक खबरों के संपादन के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा के बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, संतोष गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अजय प्रताप गुप्ता, शुभम सेन आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल..

ये भी पढ़ेंः GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़