Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

BJP4UP : कमलावती सिंह बनीं बांदा निकाय चुनाव की प्रभारी, पढ़िए ! कानपुर-बुंदेलखंड की लिस्ट..

BJP state vice president Kamalavati Singh became in-charge of Banda civic elections, also read the list of BJP state in-charges

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बांदा जिला प्रभारी कमलावती सिंह को नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इन चुनावों में प्रभारी बनाया गया है। वह बांदा जिले में होने वाली नगर निकाय चुनाव की प्रभारी होंगी। विधानसभा चुनाव में उन्होंने संगठन को मजबूती देने में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। वहीं रणवेंद्र प्रताप सिंह को बांदा का सह प्रभारी बनाया गया है। अब भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में होने पर नगर निकाय चुनावों की लिस्ट जारी करते हुए इन चुनावों के प्रति गंभीरता जाहिर कर दी है। कानपुर-बुंदेलखंड के प्रभारियों की पूरी सूची जारी कर दी गई है।

ये है प्रभारियों की पूरी सूची

यानी 2024 में होने वाले चुनावों लोकसभा चुनावों पर इन नगर निकाय चुनावों का सीधा असर पड़ेगा। पार्टी इस बात को समझती है।

BJP state vice president Kamalavati Singh became in-charge of Banda civic elections, also read the list of BJP state in-charges

यही वजह है कि निकाय चुनावों को काफी गंभीरता से किया जा रहा है। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर विधानसभा चुनावों में प्रभारी बनाए गए पदाधिकारियों को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन प्रभारियों की संस्तुति पर ही नगर निकाय चुनावों के टिकट पार्टी देगी। जिले में होने वाली जीतहार की पूरी जिम्मेदारी अब इन्हीं प्रभारियों की होगी।

ये भी पढ़ें : यहां BJP में कई मुंगेरी लाल, आश्वासनों की घुट्टी और नगर निकाय का सपना, महिला नेत्रियां भी आगे..