Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम

Both Deputy CMs reached last glimpse of Mulayam Singh Yadav

समरनीति न्यूज, बांदा : Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को आज उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद भी रहे। तीनों नेता सैफई मेला मैदान में बने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वहां सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दी। दोनों डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सांत्वना भी दी। अखिलेश यादव इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। दोनों डिप्टी सीएम ने उनके ढांढस बंधाया। सभी लोग काफी भावुक नजर आए।

ये भी पढ़ें : नेता जी के अंतिम संस्कार में CM Yogi होंगे शामिल, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, देखें फोटो..