Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अधिवक्ता के छात्र पुत्र की हादसे में मौत, दूसरा भाई रेफर

Breaking : Advocate's student son dies in accident in Banda, brother referred to Kanpur

समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार दो बाइकों की टक्कर में बांदा में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा आज दोपहर को हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को रेफर कर दिया गया है। घायल को कानपुर ले जाया गया है। बताते हैं कि मृतक छात्र बीए की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी में लगा था। अचानक उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

कमासिन थाना क्षेत्र के रहने वाला मृतक छात्र का नाम उसका नाम अजय कुमार (20) था। वह बाइक चला रहा था। वहीं उसका बड़ा भाई ललित (32) बाइक पर बैठा हुआ था। हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। बताते हैं कि दोनों भाई चित्रकूट से लौटकर घर जा रहे थे। मृतक छात्र के अधिवक्ता पिता शंभु प्रसाद का कहना है कि उनका बेटा प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा था। दूसरा भाई को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया