Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

shameful 60 year old man raped innocent in Banda, arrested

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी वारदात सामने आई है। एक 60 साल के वृद्ध ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वृद्ध ने बच्ची से उस समय दुष्कर्म किया, जब वह नदी किनारे सब्जी की बाड़ी देखने गई थी। मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी चर्चा है। सभी ने घटना की काफी निंदा की है।

दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। इस घिनौनी घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई वृद्ध व्यक्ति इस तरह का कुकर्म कर सकता है।

ये भी पढ़ें : बांदा में पकड़ा गया घूसखोर कानूनगो, झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने ऐसे दबोचा..