Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : मुलायम सिंह यादव की तबियत बेहद गंभीर

Breaking : Mulayam Singh Yadav's health very serious

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव की तबियत आज बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको मेदांता में भर्ती कराया गया है। वहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनका आक्सीजन लेवल काफी कम बताया जा रहा है।

पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद नहीं सुधरी हालत

बताते हैं कि मुलायम की पत्नी साधाना गुप्ता के निधन के बाद 10 जुलाई को वह लखनऊ में उनकी अन्येष्टि में शामिल हुईं थीं। इसके बाद मुलायम गुरुग्राम लौट आए थे। तभी से वह मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद से उनकी हालत नहीं सुधरी। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मेदांता पहुंच चुके हैं। परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे हुए हैं। आज उनकी तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता मेदांता पहुंचना शुरू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : कानपुर हादसा : 26 मौतों के बाद चीत्कार से गूंजा कोरथा, रातभर पोस्टमार्टम-सीएम योगी के आने की चर्चा