Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News : मुंबई में गायक अमित कुमार के घर चोरी कर भागा युवक बांदा में गिरफ्तार, मुंबई पुलिस आई..

Breaking : youth who fled after stealing singer Amit Kumar's house in Mumbai was arrested in Banda, Mumbai police arrived

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के घर से चोरी करके भागे युवक को बांदा जीआरपी ने ट्रेन से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को जीआरपी ने रेलवे मजिस्ट्रेट प्रेम बहादुर सिंह के सामने पेश किया। वहां से मुंबई पुलिस ने उसकी रिमांड ली है। बताते हैं कि आरोपी युवक बीते 8 साल से गायक अमित कुमार के घर पर रहकर काम कर रहा था। चोरी की रिपोर्ट गायक अमित की बेटी वृंदा की ओर से मुंबई के थाना शांताकुंज में दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक बांदा का रहने वाला है। वह घर आ रहा था। उसे स्टेशन पर ही जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। अब उसे मुंबई पुलिस रिमांड पर लेने पहुंची है। हालांकि, रिमांड नहीं मिली है।

तुलसी एक्स. से बांदा आ रहा था आरोपी

इसके बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ली। वह ट्रेन में झांसी के आसपास मिली। फिर मुंबई पुलिस ने बांदा जीआरपी से संपर्क किया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी।

Breaking : youth who fled after stealing singer Amit Kumar's house in Mumbai was arrested in Banda, Mumbai police arrived

बीते 8 साल से वहां कर रहा था काम

बताया जाता है कि बांदा के निम्नीपार के रहने वाले दुर्गा यादव का बेटा हरि प्रसाद उर्फ लाला (22) पिछले करीब 8 साल से गायक अमित कुमार के घर पर रहकर काम कर रहा था। बताते हैं कि परिवार के लोग उसे अपना मानकर रखते थे। करीब तीन दिन पहले वह मुंबई से अपने घर आने के लिए ट्रेन से निकला था। इसी बीच मुंबई के शांताकुंज थाने में गायक अमित कुमार की बेटी वृंदा ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया है कि आरोपी युवक लाला उनके घर से सामान चोरी करके भागा है।

Breaking : youth who fled after stealing singer Amit Kumar's house in Mumbai was arrested in Banda, Mumbai police arrived

बताते हैं कि आरोपी लगभग तीन दिन पहले मुंबई से घर आने के लिए निकला। वहां से तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी से बांदा पहुंच रहा था। मुंबई पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे बांदा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां से मुंबई पुलिस के एसआई शिवा शिंदे, हवलदार सिरसाठे बांदा आरोपी की रिमांड लेने आए हैं। रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां से रिमांड नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें : Actress ने हनीट्रैप में फंसाकर वेब सीरीज मेकर से लाखों लूटे, बायफ्रेंड समेत 4 पर FIR 

ये भी पढ़ें : Bollywood : 40 की उम्र में भी बेहद Fit और Bold हैं Actress रिया सेन