Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या, बूढ़ी मां को किया मरणासन्न, शक के घेरे में दामाद-बेटा

Brutal murder of woman by entering house in broad daylight in Banda, killed old mother, son-in-law under suspicion

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमलाकर नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। वहीं महिला की बूढ़ी मां को भी कुल्हाड़ी मारकर जान लेने की कोशिश की। वह मरणासन्न हैं और उनका इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

परिवार में चल रहा है प्रापर्टी का विवाद

साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द मामले के खुलाने के निर्देश दिए। हालांकि, पुलिस के शक की सुईं महिला के दामाद और बेटे पर घूम रही है।

Brutal murder of woman by entering house in broad daylight in Banda, killed old mother, son-in-law under suspicion

वारदात से पूरे इलाके में फैली सनसनी

बताया जाता है कि महुआ गांव में आज शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास उर्मिला पांडे पत्नी स्व. नत्थु पांडे अपनी मां के साथ घर के बाहरी कमरे में सो रही थीं। इसी बीच किसी ने उनपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, अभी-अभी घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काट डाला

इससे उनकी मौत हो गई। वहीं पास में सो रही उनकी बूढ़ी मां पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मारने का प्रयास किया। उनको बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Brutal murder of woman by entering house in broad daylight in Banda, killed old mother, son-in-law under suspicion

मृतका की घायल मां की हालत गंभीर

घटना की जानकारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना, वहीं स्तब्ध रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्कवायड को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि हत्या के पीछे प्रापर्टी के विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक महिला के दामाद और बेटे के बीच विवाद चल रहा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ही एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस