Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में कारोबारी दंपती ने महामंडलेश्वर प्रखर महाराज के खिलाफ लिखाया बेटी से दुष्कर्म व बंधक बनाने का मुकदमा

Bijnor News Minor gang-raped, two 60-year-old accused arrested, looking for third

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक दंपती ने हरिद्वार में स्थित आश्रम के महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज और उसके एक गुर्गे के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद प्रखर जी और उसका गुर्गा बेटी को जबरन हरिद्वार के आश्रम में ले जाकर बंधक बनाकर रखे हुए है। दंपती ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से शिकायत की। इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखा है।

कानपुर के किदवई नगर थाने में दर्ज हुआ मामला

मंगलवार को पुलिस ने किदवईनगर थाने में प्रखर जी और उसके गुर्गे के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस हरिद्वार के आश्रम जाएगी।

High profile sex racket in Aerocity blew senses of police, 3 arrested along with girl, looking for rest

किदवई नगर का कारोबारी दंपती लंबे समय से परेशान

मामले में किदवईनगर क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी की पत्नी का कहना है कि 12 फरवरी 2020 को हरिद्वार स्थित एक आखाड़े के महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज विशेष कार्यक्रम में कानपुर आए थे। इसमें उनका पूरा परिवार भी था। 27 साल की उनकी बेटी को प्रखरजी दीक्षा देने के बहाने अकेले कमरे में ले गया। वह भी साथ जाने लगीं तो प्रखर जी के गुर्गों ने रोक दिया। फिर उनकी बेटी को वह भीतर कमरे में ले गया।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

कहा कि लगभग 1 घंटे बाद उनकी बेटी रोती हुई बाहर निकली। पूछने पर बेटी ने बताया कि प्रखर महाहाज ने उससे दुष्कर्म करते हुए धमकी दी है। महिला का कहना है कि उनकी बेटी ने कहा था कि आप लोग यहां से चले जाओ। बाद में वह किसी तरह वापस आ जाएगी। बेटी ने कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया तो ये लोग उनको मरवा देंगे। महिला ने आरोप लगाया कि प्रखर जी के गुर्गों ने उनके साथ भी अश्लील हरकतें की थीं। कहा कि इसके बाद बेटी को वह अपने साथ हरिद्वार आश्रम ले गया था।

महिला आयोग के हस्तक्षेप से हरकत में आई पुलिस

तब से बेटी गायब है। दंपती ने राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। किदवई नगर पुलिस ने प्रखरजी महाराज के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीडऩ और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ में उसके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। एसीपी बाबूपुरवा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्रखरजी महाराज और उसके गुर्गे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उनके आश्रम जाकर जांच करेगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिला के साथ आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार