Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

दरिंदा आफताब : दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की वही अंगूठी, हैवानियत जानकर ‘वो’ भी सदमे में..

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : श्रद्धा के हत्यारे आफताब की दरिंदगी का राज खुलने के बाद उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में आ गई है। वह यकीन नहीं कर पा रही कि आफताब इतना बड़ा दरिंदा हो सकता है। पूछताछ में दूसरी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि मुलाकात के दौरान आफताब उसके साथ बड़ी अलग तरह से पेश आ रहा था। खुद को दूसरी गर्लफ्रेंड के सामने काफी अच्छा इंसान साबित करने जैसा व्यवहार कर रहा था। यही वजह है दूसरी गर्लफ्रेंड काफी शाक्ड है।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

जहां श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, वहीं दूसरी से मिला

चौंकाने वाली बात यह है कि आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को वहीं अंगूठी गिफ्ट की, जो उसने पहले श्रद्धा को दी थी। फिर श्रद्धा की हत्या के बाद वही अंगूठी दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की। अब दूसरी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को वह अंगूठी भी दे दी है। दूसरी गर्लफ्रेंड से पुलिस को जानकारी मिली है कि दरिंदा आफताब उसे भी उसी फ्लैट पर ले गया था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या करके उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा था।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

18 मई को दरिंदे ने की थी श्रद्धा की हत्या

आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड Bumble App (Bumbel App) के जरिए उसे मिली। वह पेशे से साइकोलाजिस्ट (Psychologist) है, जो आफताब के झांसे में आ गई थी। बताते चलें कि आफताब वह दरिंदा है जिसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की 18 मई को गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

टार्चर-पिटाई से तंग श्रद्धा चाहती थी ब्रेकअप

दरअसल, श्रद्धा आफताब की मारपीट और टार्चर से तंग आकर अलग होना चाहती थी, जो कि आफताभ को गवांरा नहीं था। दरिंदे ने उसकी हत्या करने के बाद शव को छोटे-छोटे 35 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा।

Poor Aftab killed girlfriend Shraddha Walker, threw 35 pieces from place to place, will remain in Delhi Police custody for 5 days

अब 1 दिसंबर को होगा दरिंदे का नार्को टेस्ट

फिर एक-एक करके उन टुकड़ों को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंकता रहा। उसे पूरा भरोसा हो चला था कि पुलिस श्रद्धा का शव बरामद नहीं कर पाएगी और इस तरह वह पुलिस से बच जाएगा। लेकिन दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब 1 दिसंबर को उसी दरिंदे आफताब का नार्को टेस्ट होना है। हालांकि, यह दरिंदा काफी शातिर है। पुलिस को पूछताछ में लगातार सवालों में उलझा रहा है।

Shradha Murder : दरिंदे आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या की, 35 टुकड़े कर जगह-जगह फेंका, पुलिस भी हैरान