Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बवंडर के बाद बंटवारा : जलशक्ति विभाग में राज्य मंत्रियों को बांटा गया कामकाज

Division after tornado : Departments distributed to Ministers of State in Jal Shakti Department

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बीते दिनों जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के असंतोष से यूपी में आए राजनीतिक बवंडर के बाद आखिरकार कामकाज का बंटवारा हो गया। बताते हैं कि दोनों राज्यमंत्रियों दिनेश खटीक और रामकेश निषाद के बीच कार्यों को बांट दिया गया है। कार्यों का बंटवारा न होने, खुद के साथ पक्षपात होने और योजनाओं की जानकारी न दिए जाने के आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री खटीक ने इस्तीफा तक दे दिया था। इससे यूपी की राजनीति में बवंडर आ गया था। लखनऊ से दिल्ली तक खलबली थी। हालांकि, पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था।

अब यह होगी दोनों राज्यमंत्रियों की जिम्मेदारी

अब जलशक्ति विभाग के दोनों राज्यमंत्रियों में काम का बंटवारा कर दिया गया है। बताते हैं कि दोनों राज्यमंत्री बाढ़ नियंत्रण के अंतर्गत ड्रेनों के निरीक्षण, जलाशयों, नहरों, बैराजों, लघु नहरों, परती भूमि के निरीक्षण करेंगे। दोनों बांध पुनर्स्थापना और सुधार परियोजना के साथ-साथ बांध सुरक्षा एक्ट की समीक्षा और सहभागिता सिंचाई प्रबंधन एक्ट के अनुश्रवण का काम भी करेंगे।

ये भी पढ़ें : योगी सरकार-02 : PWD के बाद सिंचाई विभाग भी कटघरे में..

इसी तरह राज्यमंत्री रामकेश निषाद राजस्व मंडल लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और विंध्यांचल के सिविल यांत्रिक संगठन के राजस्व अधिष्ठान के समूह ‘ग’ के अपील और दंड से संबंधित काम भी देखेंगे। वहीं राज्यमंत्री दिनेश खटीक को सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और झांसी, मिर्जापुर, बरेली मंडल के काम दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी में दंगा कराना चाहते थे अखिलेश यादव, स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान