Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

E-रिक्शा में गूंजी किलकारियां, Hospital गेट पर जन्म..

E-rickshaws echoed in Banda, newborn was born at hospital gate

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के महिला जिला अस्पताल के गेट पर आज ई-रिक्शा में किलकारियां गूंजने का सुखद घटनाक्रम सामने आया। दरअसल, एक परिवार प्रसव पीढ़ा से कराहती महिला को लेकर महिला अस्पताल पहुंचा। महिला को दर्द ज्यादा था। इसलिए एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और ई-रिक्शा से अस्पताल के लिए चल दिए। अस्पताल के गेट पर जबतक ई-रिक्शा से उतारकर महिला को अस्पताल ले जाया जाता, उनका दर्द बढ़ गया।

सभी की मदद से हुआ सुरक्षित प्रसव

आनन-फानन में दौड़कर आसपास की औरतों और महिला स्वास्थकर्मियों ने पर्दा डालकर रिक्शा में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला गिरवां थाना क्षेत्र के स्योंढ़ा गांव की रहने वाली हैं। उनका नाम शर्मिला (30) पत्नी प्रदीप है। इस समय अतर्रा चुंगी पर रहने वाली अपनी जेठानी के घर पर रुकी हुईं थीं। उनकी जेठानी शर्मिला ने बताया कि दर्द ज्यादा था, इसलिए रिक्शा से ही आना पड़ा। फिलहाल जज्जा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur : मरीजों की आंखों की रोशनी छीनने वाले आराध्या अस्पताल का लाइसेंस रद्द, अब डाक्टर पर एक्शन की तैयारी

Nia Sharma : मिरर के सामने निया शर्मा का बोल्ड अवतार