Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Updat-बड़ी खबर : पूर्व CM अखिलेश यादव समेत 21 के खिलाफ FIR, मीडियाकर्मियों से मारपीट का मामला

FIR against 21 including former chief minister Akhilesh Yadav, case of assault on media persons

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि आरोपियों में सपा सुप्रीमो के अंगरक्षक भी शामिल हैं। दरअसल, मामला गुरुवार को मुरादाबाद के फाइव स्टार होटल में प्रेसवार्ता के दौरान मारपीट का है। मामले की एफआईआर (FIR) मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना पुलिस ने दर्ज की है। वहीं सपा नेता की ओर से दो पत्रकारों के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्रकारों पर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गुरुवार को प्रेसवार्ता में हुई थी मारपीट

बताया जाता है कि इंडियन प्रेस एलाईवनेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरुण पाराशर की ओर से यह मुकदमा लिखाया गया है। उन्होंने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ता 11 मार्च की शाम को दिल्ली रोड पर स्थित होली-डे रेजीडेंसी होटल में प्रेसवार्ता कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : Update-हीरोपंती : चलती स्कार्पियों की छत पर सपा नेता के बेटे ने लगाए पुशअप, पुलिस ने लपेटा.. 

प्रेसवार्ता खत्म होने पर होटल की लाबी में कुछ पत्रकारों के व्यक्तिगत सवाल पर पूर्व सीएम हड़बड़ा गए और अपने अंगरक्षकों को हमला करने के लिए उकसा दिया। अंगरक्षकों और सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला करते हुए उनकी पिटाई कर दी। पाकबड़ा पुलिस ने पूर्व सीएम समेत 21 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया है कि पूर्व सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। साक्ष्य जुटाकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव के सिरसागंज विधायक को पार्टी से निकालने के बाद सपा में सियासत तेज