Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में छात्र को गोली मारी, पूर्व फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से..

Youth shot dead in ground dispute in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आपसी विवाद में एक पूर्व फौजी ने लेखपाल के बेटे को गोली मार दी। सीने पर गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि पूर्व फौजी को पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांदा शहर के कालूकुंआ क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार वहां रहने वाले लेखपाल लाला भइया वर्मा इस समय पैलानी तहसील के जसपुरा ब्लॉक में कार्यरत हैं।

गालीगलौच से मना करन पर बढ़ा विवाद

बताते हैं कि रविवार शाम उनके दो बेटों विक्रम (18) और रजनीश (16) आपस में गालीगलौच कर रहे हैं। पड़ोसी रिटायर फौजी ने मना किया। इसके बाद दोनों का रिटायर फौजी से उनका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पूर्व फौजी ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक से लेखपाल के बेटे को गोली मार दी।

यूपी में मुख्य मार्गों से हटेंगे ई-रिक्शा, पढ़िए ! आम आदमी से जुड़ी बड़ी खबर

गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन लहूलुहान हालत में विक्रम को जिला अस्पताल लेकर जाया गया। डाक्टर ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि आरोपी को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल विक्रम राजा देवी डिग्री कालेज का छात्र बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बेरहम मां : तीन बच्चों पर केरोसिन डालकर लगाई आग, तीनों गंभीर 

ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के ARM और दो बाबू सस्पेंड, चौंकाने वाला है पूरा मामला..