Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी से राज्यसभा जाएंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, 6 और नामों पर मुहर

UP Elections 2022 : Candidates of big parties sitting on their hands waiting for party funds in Banda-Bundelkhand

आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले प्रत्याशियों की सूची आज रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने जारी कर दी है। इसके साथ ही तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, डा. राधामोहन अग्रवाल समेत 6 लोग राज्यसभा जाएंगे।

ये भी पढ़ें : ..आखिर चुनाव से पहले भाजपा को क्यों याद आए डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई 

दरअसल, राज्यसभा में उत्तर प्रदेश कोटे की 11 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से विधायकों के वोटों के गणित से भाजपा 8 सीटों पर स्पष्टतौर पर जीत रही है। वहीं सपा 3 सीटों पर जीत रही है।

इनके नामों पर भी लगी है मुहर

भाजपा ने बीते दिनों कोर कमेटी की बैठक में 20 से ज्यादा नामों का पैनल किया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। आज रविवार को सूची जारी हो गई। इस सूची में डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डा. राधामोहन दास अग्रवाल के अलावा सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि जल्द ही पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर सकती है। इसे लेकर कयास तेजी से लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : 11 IPS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के SP भी बदले