Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ननिहाल में छात्रा ने लगाई फांसी, युवक ने भी..

Suicide : Girl student returned from college in Banda hanged her family members
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक छात्रा ने अपनी ननिहाल में फांसी लगाकर जान दे दी। अपने दुपट्टे से उसने पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव की है। बताते हैं कि वहां रहने वाले राजा भईया की नातिन रीना (14) पुत्री सियाराम ने बीती रात घर में फांसी लगा ली। वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। घर में हुई इस अनहोनी से कोहराम मच गया है। हालांकि, परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही वजह सामने आ सकेगी। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

युवक ने भी किया प्रयास

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। मामले की जांच की जा रही है। सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो नानी ने कुंडी खटखटाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका शव फांसी पर लटक रहा था।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में प्रत्याशी खुलेआम उड़ा रहे Covid गाइड लाइन की धज्जियां, बिना परमिशन गाड़ियां भी

उधर, एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी भजनदीन (23) पुत्र राजकरन ने आज मंगलवार को कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी बांधा पुरवा में हुई थी। पत्नी मायके में है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में कांग्रेस लड़ाई से पहले ही मैदान से बाहर क्यों..? मतदाता भी हैं हैरान

वह दो दिन पहले पत्नी को लेने गया था लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं आई। इसी से नाराज होकर भजनदीन ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। हालांकि, उसे समय रहते बचा लिया गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।