Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

हैवानियत : लड़की गिड़गिड़ाती रही, अश्लील वीडियो बनाते रहे दरिंदे, 5 गिरफ्तार

Haiwan : Girl kept pleading, still making obscene videos, rogues, 5 arrested

समरनीति न्यूज, हमीरपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक युवती से दरिंदगी के अश्लील वीडियो ने दिल्ली के निर्भया मामले की याद दिला दी। हालांकि, पुलिस ने 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनको जेल भेज रही है। आज इस संबंध में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यस्क प्रेमी जोड़ा हमीरपुर से सटे सिटी फारेस्ट गए थे। वहां कुछ दरिंदे किस्म के युवकों ने उनको पकड़ लिया। दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। दोनों रहम की भीख मांगते रहे। युवती गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंगों ने उनकी नहीं सुनी।

हमीरपुर में वीडियो वायरल का मामला

बताया जाता है कि युवक-युवती मिलने के लिए फारेस्ट सिटी में गए थे। इसके बाद युवती को निर्वस्त्र करके पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीटने के साथ उसके गुप्तांगों का वीडियो बनाते भी दरिंदे दिखाई दे रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। आज इस मामले में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने प्रेसवार्ता की। साथ ही 6 आरोपियों में 5 को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।

छह में दो दरिंदे नाबालिग, एक अभी फरार

इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजने के साथ बाकी तीन को जेल भेजा गया है। एसपी ने कहा कि पीड़िता की तलाश करते हुए उनके बयान पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के हैं। उनके पास से चाकू, तमंचा और गांजा आदि मिले हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संपत्ति कुर्क की भी कार्रवाई होगी।

 सिटी फारेस्ट का यह था पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल का कहना है कि गुरुवार को लोगों के माध्यम से पता चला है कि एक वीडियो वायरल हुआ है। पता चला कि बीते मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास सिटी फारेस्ट के जंगल में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक हालत में थे। तभी वहां आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। कपड़े खींचते हुए वीडियो बनाने लगे।

वीडियो में साफ दिख रही दरिंदगी

बाद में लड़की निर्वस्त्र करके बुरी तरह से पीटा। उसके नाजुक अंगों का वीडियो बनाया। पैसे भी मांगने लगे। वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। आरोपियों की पहचान हमीरपुर के रहने वाले निवासी कन्हैया शर्मा, प्रीतम कश्यप और मोहम्मद फजल के रूप में हुई है। एक आरोपी लाखन खंगार फरार है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तलाश के बाद उनसे बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP : सिपाही ने दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्‍लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर