Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..

He used to make porn videos by putting spy cameras in the bathroom of Girls Hostel, got caught like this

समरनीति न्यूज, प्रयागराज : एक सिरफिरे की हरकत ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यह व्यक्ति गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। उनको देखता और शक है कि ऐसे वीडियो अश्लीली साइटों पर बेचता भी हो। हालांकि, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मामला प्रयागराज का है। बताते हैं कि शहर के म्योहाल चौराहे के पास एक गर्ल्स हास्टल है। वहां का संचालक आशीष खरे है जो कि एक डाक्टर का बेटा है।

लड़कियां खुद शिकायत लेकर पहुंचीं थाने

खुलासा हुआ है कि उसने अपने यहां गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा रखा था। उसपर लड़कियों के वीडियो रिकार्ड करता था। इसका खुलासा हुआ तो प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस ने आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, विरोध पर पीटा

पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने घर में पूरी कंप्यूटर लैब बना रखी थी। वहां अश्लील सामान भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने यह सबकुछ अपने देखने के लिए लगाया था। यानी अपनी घिनौनी मानसिकता से उसने हिडेन कैमरा लगाया और लड़कियों पर नजरे रख रहा था।

लड़कियों को कम किराए पर देता था रूम

पुलिस ने उसकी कंप्यूटर लैब को जब्त कर लिया है। खास बात यह निकलकर सामने आई है कि आरोपी आशीष लड़कियों को दूसरों की अपेक्षा काफी सस्ते में रूम देता था। यानी काफी कम किराया लेता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ छात्राएं इसकी शिकायत लेकर कर्नलगंज थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा है। इस कैमरे को शावर में लगाया गया था। वहीं सीओ कर्नलगंज अजीत चौहान इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें : यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार